अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का उद्देश्य भारतवर्ष में सभी भाषाओं में प्रकाशित जैन पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों, पत्रकारों एवं विद्वानों को एक संगठित मंच प्रदान करना है, जिससे जैन पत्रकारिता को सशक्त, नैतिक एवं रचनात्मक दिशा दी जा सके। संघ जैन धर्म, दर्शन, अध्यात्म, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य करता है।